
ऊना। न्यू ईयर के जश्न के लिए ऊना भी तैयार हो गया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए होटलों में इस मौके पर खाने और रहने में छूट का प्रावधान किया गया है। चिंतपूर्णी, ऊना समेत जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित होटल और रेस्तरां संचालकों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष प्रबंध कर रखे हैं।
चिंतपूर्णी से होटलियर्स एसोसिएशन के प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि होटलों में न्यू ईयर पर ग्राहकों को रेस्तरां और कमरे आदि पर तीस प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौकों पर ग्राहकों को भी होटलियर्स से इस तरह की छूट की उम्मीद रहती है। ऊना में होटल सुविधा पैलेस से सचिन बस्सी ने कहा कि उनके होटल में न्यू ईयर के उपलक्ष्य में स्टार नाइट का आयोजन किया जा रहा है। सूफी गायक को ग्राहकों के मनोरंजन के लिए आमंत्रित किया गया है। बस्सी होटलियर्स एसोसिएशन के भी सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि टाहलीवाल समेत अन्य कुछ अन्य होटलों में इस तरह के कार्यक्रम होंगे।
होटलियर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य एवं होटल माया के संचालक संजीव शुक्ला कहते हैं कि ऐसे मौकों पर होटलियर्स ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ छूट का प्रावधान रखते हैं। ऊना से होटलियर्स एसोसिएशन के सदस्य संजय शुक्ला ने बताया कि न्यू ईयर के जश्न को यादगार बनाने के लिए जिला के होटलियर्स का पूरा सहयोग रहेगा।
कसा रहेगा सुरक्षा घेरा
एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि सभी थाना चौकियों को गश्त बढ़ाने के निर्र्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि न्यू ईयर के मौके पर सुरक्षा घेरा कसा रहेगा। किसी तरह का हुड़दंग आदि मचाकर शांति भंग करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम
जिला ऊना से मान्यता प्राप्त निजी स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मनकोटिया ने कहा कि न्यू ईयर के मौके को निजी शैक्षणिक संस्थान भी यादगार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में इस मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है और विभिन्न स्पर्धाएं भी चल रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मौक ों पर कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों को भी एक बेहतर मंच मिलता है, जो उनके व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाता है।
