नौसेना यार्ड हमलाः अमेरिकी नौसेना का कर्मचारी ही निकला शूटर

वाशिंगटनः अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन मे नौसेना यार्ड के मुख्यालय में मृत शूटर अमेरिका नौसेना का कर्मचारी रह चुका है। नौसेना के एक प्रवक्ता ने नाम उजागर न किए जाने की शर्त पर बताया कि शूटर की पहचान एरन एलेब्सिस के रूप में की गई है।

34 वर्षीय एरन वर्ष 2007 से वर्ष 2011 तक नौसेना में तीसरे दर्जे का कर्मचारी रहा है, जिसे दुर्व्यवहार के मामले में हटा दिया गया था। हालांकि प्रवक्ता ने एरन के दुर्व्यवहार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देने से इन्कार किया है। उल्लेखनीय है कि कल नौसेना यार्ड मुख्यालय में फायरिंग में दो पुलिस अधिकारियों सहित 12 लोग मारे गए थे।

Related posts