नुक्कड़ नाटकों से सामाजिक बुराईयों पर किए कटाक्ष

भीमताल। ग्राफिक ऐरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में शनिवार को बी टेक के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर कन्या भ्रूण हत्या, बिगड़ता पर्यावरण, अशिक्षा, अंतर जातीय विवाह और बढ़ते भ्रष्टाचार विषय पर वादविवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
प्रतियोगिताओं की शुरूआत कन्या भ्रूण हत्या से हुई जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं ने देश में घटतेे लिंगानुपात पर गहरी चिंता जताई। विद्यार्थियों ने युवाओं का आह्वान किया कि वह सामाजिक बुराईयों को खत्म करने के लिए एकजुट होकर आगे आएं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. एमसी लोहनी ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर प्रो. संदीप बुधानी, डा. दीपक खोलिया, प्रो. श्वेता कांडपाल, प्रो. संदीप सुनौरी, प्रो. रघुवीर बंगारी आदि थे। प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में प्रो. बुशरा अख्तर, प्रो. कविता अजय जोशी और प्रो. गीतांजलि अग्रवाल ने सहयोग किया।

Related posts