
नालागढ़ (सोलन)। अपने रिश्तेदार को बस अड्डे तक छोड़ने आए एक युवक की कुछ युवाओं के साथ हाथापाई हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अन्य युवाओं ने युवक के साथ बहसबाजी की और उससे मारपीट की। इस दौरान युवक बचने के लिए समीप के क्लीनिक की ओर भाग खड़ा हुआ और मोटरसाइकिलों पर सवार युवक भी भाग गए।
जानकारी के मुताबिक कर्मजीत पुत्र रामआसरा निवासी गांव ढांग निहली अपनी बुआ को छोड़ने नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर जगातखाना आया हुआ था कि इसी दौरान नालागढ़ की ओर से दो मोटरसाइकिलों पर अन्य युवा आए और उसके साथ बहसबाजी करने लगे। इसी दौरान बहस आगे बढ़ गई और युवाओं ने कर्मजीत के साथ हाथापाई की। यह देख कर्मजीत वहां से भाग खड़ा हुआ और समीप के क्लीनिक में शरण ले ली और मोटरसाइकिल सवार युवा भी वहां से भाग खड़े हुए। वहीं इस संबंध में डीएसपी नालागढ़ सुशील शर्मा ने कहा कि पुलिस ने कर्मजीत के बयान पर मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल सवार युवाओं की तलाश शुरू कर दी है।
