नाइजीरिया में बम फैक्ट्री ध्वस्त, पांच आतंकवादी मारे गए

कादुना: नाइजीरिया के उत्तरी कादुना शहर में सेना ने एक बम बनाने वाली फैक्ट्री को ध्वस्त करके पांच संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया है। इस शहर में इस्लामिक आतंकवादी संगठन बोको हारम सक्रिय है। सेना के प्रवक्ता सानी कूकाशेका उस्मान ने एक बयान में कहा है कि फै क्ट्री के नजदीक पहुंचते ही वहां मौजूद संदिग्ध आतंकवादियों ने सैनिकों पर गोलीबारी शुर कर दी और बम भी फेंके1 सैनिकों ने भी इसका करारा जवाब दिया और इस दौरान पांच आतंकवादी मारे गए।

इस अभियान के दौरान घायल दो आतंकवादियों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से सात रायफलें. डेटोनेटर्स. रिमोट स्विच और अन्य बरामद सामान को नष्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि उत्तरी नाइजीरिया में शरीयत कानून को जबरन लागू करने के दौरान बोको हारम संगठन ने सैकडों लोगों को मौत के घाअ उतार दिया है।

Related posts