धर्मशाला स्कूल के विशेष बच्चों का बजा डंका

धर्मशाला। कुल्लू जिले में विशेष बच्चों के लिए संपन्न हुई छठी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में धर्मशाला के खिलाड़ियों ने लोहा मनवाया है। धर्मशाला बॉयज स्कूल के विशेष बच्चों ने छात्रा और छात्र वर्ग में ओवरऑल विजेता का खिताब जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। बॉयज स्कूल टीम की कोऑर्डिनेटर अंजू शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में अनु ने गोल्ड और ब्रॉड जंप में सिल्वर मेडल जीता है। इसके अलावा आशा ने ब्रॉड जंप में गोल्ड मेडल झटका।
वहीं, दिव्या, अर्पणा, रोहित, मुश्ताक अली, शुभम, शिवान, अंजली और निखिल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्कूल के लिए गोल्ड, सिल्वर और ब्राउंज मेडल जीतकर दोनों वर्गों में आलओवर विजेता का खिताब हासिल किया। प्रधानाचार्य अमरनाथ राणा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे विशेष बच्चों को सम्मानित किया है। इस मौके पर अंजू डोगरा, बबलीन चौधरी, मोनिका रानी और प्रकाशो देवी उपस्थित रहीं।

Related posts