दो ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत स्थिर

ऊना। जिला के दो अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उनकी हालत काफी बिगड़ गई। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में परिजनों से पूछताछ कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पंजावर निवासी 38 वर्षीय निशा ने वीरवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। वहीं क्षेत्र के देहलां में एक 40 वर्षीय हरजीत ने सुबह कोई जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन परिजनों ने उनकी बिगड़ती हालत देखकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। दोनों की हालत स्थित बताई जा रही है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

Related posts