देशद्रोह मामला: ‘मुशर्रफ के खिलाफ गैर जमानती वारंट हो जारी’

देशद्रोह मामला: ‘मुशर्रफ के खिलाफ गैर जमानती वारंट हो जारी’

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ अपने विरद्ध चलाए जा रहे राजद्रोह मामले में आज विशेष न्यायालय में उपस्थित नहीं हो सके और इसके चलते अभियोजन पक्ष के वकील ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग की। अदालत ने आगामी सुनवाई। जनवरी तक स्थगित कर दी।

जस्टिस फैजल अरब के नेतृत्व वाली तीन जजों की विशेष अदालत ने जैसे ही मामले की सुनवाई शुरू की पुलिस ने अदालत को सूचित किया कि मुशर्रफ के अदालत आने के मार्ग के निकट डिटोनेटर के साथ 11 पौंड विस्फोटक सामग्री तथा दो पिस्तौल बरामद किए गए।

मुशर्रफ के वकील अनवर मंसूर खां ने अदालत को सूचित किया कि उनके मुवक्किल अपनी जान के लिए खतरे के चलते अदालत में उपस्थित नहीं हो सके। जस्टिस फैजल अरब ने कहा कि अगर उनके मुवक्किल की सुरक्षा के लिए खतरा है तो उन्हें अलग से याचिका प्रस्तुत करनी चाहिए।

अनवर मंसूर खान ने कहा कि उन्होंने विशेष अदालत के अधिकार को चुनौती देते हुए और अभियोजन पक्ष की नियुक्ति का विरोध करते हुए रिट याचिका दाखिल की है। उन्होंने अदालत को कहा कि उन्हें शिकायत की कापी मिली है। इसके बाद अदालत ने उन्हें शिकायत की कापी सौंपी। अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि यह एक आपराधिक मामला है, इसलिए जनरल मुशर्रफ की अदालत में उपस्थिति जरूरी है।

Related posts