देखें: एलएसी पर चीनी और भारतीय सैनिकों का मलयुद्ध

लद्दाख/ इटानगर : अब तक चीनी सेना का भारत की उत्तरी सीमा यानी लद्दाख इलाके में घुसपैठ के मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब कई किलोमीटर तक भारतीय सीमा में चीनी सैनिकों के घुसआने के पुख्ता सबूत सामने आ रहे हैं।

हालांकि इस वीडियो में भारतीय सैनिक इन चीनी सैनिकों को अपनी सीमा में घुसने से रोकते हुए भी नजर आ रहे हैं। माना जा रहा कि यह घुसपैठ अरुणाचल प्रदेश के त्वाग इलाके की हो सकती है। इस दौरान भारतीय सैनिकों को मल युद्ध भी करना पड़ा।

इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह से चीनी सैनिकों ने बदमाशी कर भारतीय सीमा में घुसपैठ की। इस घुसपैठ के दौरान चीनी सैनिकों की संख्या काफी ज्यादा देखी जा रही है। शरहत पर मलयुद्ध करना पड़ा, भारतीय सैनिकों ने शारीरिक का इस्तेमाल कर इन सैनिकों को खदेड़ा।

Related posts