
हमीरपुर। भोरंज थाना के अंतर्गत जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है। एक पक्ष ने मकान के पीछे बनी दीवार को तोड़ दिया है। उसके मालिक को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रणजीत सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी घिरड़, भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने अपनी मलकीयत भूमि पर मकान के पीछे दीवार बनाई। दीवार को देवराज पुत्र बंसी राम, मनोहर लाल पुत्र बख्शी राम, विजय कुमार पुत्र बख्शी राम, बलवंत सिंह पुत्र कांशी राम, मीना देवी पत्नी बलदेव, अनीता पत्नी मनोहर लाल, मंजीत कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, प्रेम कुमार पुत्र सुखिया राम ने गिरा दिया है। उसे जान से मारने की धमकियां दी हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक वीना भारती ने मामले की पुष्टि की।
हमीरपुर में दुकान से शराब बरामद
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत एक दुकानदार से अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया है। केस दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार कर्मचंद निवासी भुकड़, भोरंज से अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपी हमीरपुर शहर के मृदुल चौक में दुकान करता है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त दुकान में दबिश दी। दुकान से 1250 एमएल अंग्रेजी और 300 एमएल देशी शराब बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पैग सेल करता था। पुलिस ने आरोपी से शराब का लाइसेंस मांगा तो वह कोई लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी वीना भारती ने बताया कि मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है
