तेल छिड़ककर महिला ने लगाई आग

अंब (ऊना)। मुबारिकपुर में एक महिला ने खुद पर केरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा ली। हादसे में महिला लगभग 90 फीसदी तक झुलस गई है। उसे घायलावस्था में अंब अस्पताल लेकर आए, लेकिन नाजुक हालत के चलते उसे फौरन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा महिला घरेलू विवाद के चलते तनाव में थी। इससे वह काफी परेशान रहती थी। इस वजह से महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने केस दर्ज कर परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर निवासी 40 वर्षीय महिला सुषमा पत्नी जोगेंद्र ने मंगलवार सुबह अपने ही घर में खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे घर के सदस्यों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक महिला का शरीर काफी झुलस चुका था। इसके बाद उसे फौरन 108 एंबुलेंस की मदद से अंब अस्पताल लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचा दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चड़ीगढ़ रेफर कर दिया है। महिला की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा पिछले कई दिनों से तनाव मेें थी। वहीं पीड़ित महिला के भाई सुदर्शन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 12 साल पहले मुबारिकपुर निवासी जोगिंद्र के साथ हुई थी। कुछ साल तक तो सब कुछ ठीक था। लेकिन उसके बाद उसकी बहन ने उसे बताया कि उसकी सास उसे काफी परेशान करती है।

Related posts