ट्रक यूनियन ने रोका सेब का ट्रक

कुल्लू। बाह्य सराज में ट्रक यूनियन की पर्ची न कटवाकर जा रहे सेब के ट्रक को यूनियन के पदाधिकारियों ने पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर ट्रक यूनियन पर सड़क रोकने और हुड़दंग मचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दामेहली निवासी खेमराज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह ट्रक में सेब लादकर दिल्ली जा रहा था। कहा है कि ट्रक यूनियन के सदस्य मेला राम, राजिंद्र कुमार, जोगिंद्र, सिंह, भगत राम, दौलत राम, राकेश कुमार, जयदेव, नवीन शर्मा और विनोद कुमार ने ट्रक रोका और उससे 3100 रुपये लिए। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज मामले की जांच आरंभ कर दी है।

Related posts