
पुखरी (चंबा)। चुराह जोन-दो की जोनल स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बग्गी में किया गया। इसमें 33 स्कूलों के 311 खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा विभाग के डिप्टी डीओ ओपी हीर ने किया। इसके अलावा प्रतियोगिता के समापन पर बनीखेत ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्ता जर्म सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में टिकरू स्कूल प्रथम स्थान पर रहा, जबकि करवार स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में मिडल स्कूल धरोटा विजेता रहा और झोड़ा स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में मिडल स्कूल लडेर ने पहला व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भंादल दूसरे स्थान झटका। प्रतियोगिता के दौरान आयोजित 600 मीटर रेस में बग्गी स्कूल के विक्की ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य कमल सिंह, हंस राज, मंहिद्र कुमार, प्रेम सिंह, जोगिंद्र पाल, सुभाष कुमार, प्रकाश चंद, सुरेश कुमार, नवल किशोर, हेमंत कुमार, भीम सिंह उपास्थि रहे।
