जोह खड्ड में मिले शव की शिनाख्त

दौलतपुर चौक (ऊना)। जोह गांव की बाडे दी खड्ड में मिली अज्ञात युवक की लाश की शिनाख्त हो गई है। डीएसपी अंब विजय सकलानी ने बताया कि लाश का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को साैंप दिया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय यशपाल सिंह पुत्र किशोरी लाल निवासी जसवां कोटला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आर्मी में तैनात यशपाल सिंह विवाहित है और 12 फरवरी को रेलवे में टिकट की रिजर्वेशन के लिए दौलतपुर आया हुआ था। वह छुट्टी पर घर आया था। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पता चला है कि यशपाल के सिर पर गहरी चोटें हैं और मामला हत्या का भी हो सकता है। जोह की खड्ड दौलतपुर से पांच किलोमीटर दूर है। शव दौलतपुर से इतनी दूर मिलना, किसी वारदात की ओर इशारा कर रहा है। यशपाल की हत्या हुई है या दुर्घटना, इसका खुलासा बिसरा रिपोर्ट आने के बाद होगा। उधर, वीरवार को भी एएसआई स्वरूप जरियाल दल बल सहित घटना स्थल की बारीकी से जांच करते रहे। पुलिस का कहना है कि यशपाल के परिजन तो उसकी मौत के समाचार पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे। डीएसपी अंब विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts