जेएनवी पेखूबेला में नारेबाजी

नंगड़ा (ऊना)। अखिल भारतीय संयुक्त कार्यकारिणी समिति के आह्वान पर जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने पिछले लंबे समय से चली आ रही 20 सूत्रीय मांगों लेकर संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने विद्यालय में जेएनवी प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। काफी संख्या में एकत्रित कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर गुबार निकाला। प्रवक्ता पी रमेश ने बताया कि विद्यालय के सभी कर्मी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। जब तक प्रशासन उनकी मांगों का लिखित हल नहीं निकालता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

ये हैं मांगे
कर्मचारियों ने अपने बीस सूत्रीय मांगों में सीसीएस पेंशन 1972 के अनुसार देने, गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए दस प्रतिशत विशेष भत्ता, अध्यापकों के लिए एमएसीपीएस का लाभ, जेसीएम गठन करने, हाउस मास्टर और सहायक हाउस मास्टर का मासिक भत्ता बढ़ाने, हाउस मास्टरों की संख्या बढ़ाने, विद्यालय के सभी कर्मचारियों का कार्य समय सुनिश्चित करने, छात्रावासों के लिए वार्डन और मैट्रन के स्थायी पद बनाने, अर्जित अवकाश को अध्यापक वर्ग के लिए लागू करने, पीजीटी के पदों को बढ़ाना और तृतीय भाषा अध्यापकों की प्रमोशन करवाना, भेदभाव रहित स्थानांतरण नीति बनाकर लागू करना, समय पर कर्मचारियों की प्रमोशन और वार्षिक टेस्ट करवाना, सीनियर कर्मचारियों को जूनियर कर्मचारियों की अपेक्षा एक इंक्रीमेंट अधिक निर्धारण करना, मृतक कर्मचारी के बच्चों को मुफ्त शिक्षा का प्रावधान करना, सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान करना, राजपत्रित अवकाश होने पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को कंपनसेटरी अवकाश देना, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदाें को बढ़ाना, जेएनवीएसटी प्रार्थना पत्र की जांच पड़ताल खर्च को बढ़ाना, डिपार्टमेंट प्रमोशन टेस्ट समय पर करवाना, सभी वर्ग के कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक अवकाश करने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
इस मौके पर जेएनवी हिमाचल एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार सिंह, डीके सिंह, राजेश कुमार, विमिल रठौर, डीएस राठौर, सीमा, विजय बहादुर पटेल, एमएम राओ, राजविंद्र बग्गा, मुनीष कुमार, अश्विनी कुमार, विजय लक्ष्मी, भारत जसरोटिया, संजीव कुमार, राम रोशनी, संजय कुमार वशिष्ठ, अनामिका शर्मा, वंदना सिंह, अशोक कुमार, सुग्रीवानंद, शिल्पा, धर्म चंद, हरिदास, मुनी लाल, अनिल कुमार, सीता राम, अशोक कुमार, संतोष कुमार, राज कुमार, कैलाश चंद, विजय एवं राजेंद्र कौर उपस्थित रहे।

Related posts