जीत’ के बाद मोदी की पहली रैली होगी धमाकेदार

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद और लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की देहरादून में पहली रैली होगी।

लक्ष्य से ज्यादा होगी भीड़
रैली को लेकर प्रदेश के नेता भी उत्साहित है और मान रहे हैं कि लक्ष्य से ज्यादा भीड़ होगी। प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने जिला प्रशासन केअफसरों के साथ रैली स्थल का भ्रमण कर तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पढ़ें, बारातियों के डांस ने ले ली दूल्हे के पिता की जान

भाजपा के प्रदेश प्रभारी व पार्टी की अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा मोहन सिंह सोमवार को देहरादून पहुंचेगे। इसके बाद वह पंद्रह दिसम्बर तक लगातार देहरादून में ही कैंप कर रैली के इंतजामों का सुपरविजन करेंगे।

पढ़ें, जेपी जोशी को ‘फंसाने’ के लिए युवती ने ली थी ‘ट्रेनिंग’

इसके लिए नेताओं को दिशा निर्देश पहले ही जारी हो चुके हैं। रैली की तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, रैली संयोजक हरबंश कपूर, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार, विधायक गणेश जोशी, अनिल गोयल, नरेश बंसल आदि के साथ रैली स्थल का भ्रमण किया।

बड़े नेताओं का भ्रमण कार्यक्रम शुरू
इस दौरान भाजपाइयों के साथ जिलाधिकारी देहरादून बीवीआरसी पुरुषोत्तम व पुलिस अफसरों केसाथ तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पढ़ें, दून में मोदी की रैली पर ‘दिल्ली’ की खुफिया निगाह

उधर, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे अनुकूल रहने के बाद अब भाजपा के बड़े नेता रैली में भीड़ बढ़ने की संभावना जता रहे हैं। खुद प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत इस बात का समर्थन कर रहे हैं कि रैली में लक्ष्य से ज्यादा भीड़ जुटेगी।

क्योंकि बड़े नेताओं ने भ्रमण कार्यक्रम भी शुरू कर दिया है। सोमवार से रैली सप्ताह शुरू हो रहा है। रैली के इसी अंतिम सप्ताह में प्रदेश संगठन पूरी ताकत झोकेगा।

Related posts