
चंबा। स्थानीय जागृति पब्लिक स्कूल की ओर से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसका आयोजन स्थानीय कॉलेज के दरबार हाल में किया गया। इसमें शिक्षा विभाग के डिप्टी डीईओ ओपी हीर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। स्कूल के मुख्याध्यापक एसएल कौल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृति कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वति वंदना से हुआ। इसके बाद स्कूल के नौनिहालों ने फैं सी ड्रैस शो में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने चुराही नृत्य, गिद्दा, राजस्थानी डांस व लवणी लोक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इसके अलावा जल बचाओ विषय पर लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। स्कूल के नन्हें मुन्हें बच्चों की ओर से प्रेम से हमको जीने दो गीत पर प्रस्तुत किए गए डांस ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें स्नेहा, पारूल, विशाल, आदित्य, मेघना, राहुल, आरजू, विनायक, मयंक, प्रियंका, आदित्य, श्वेता, नैंनसी, अंकिता, समीक्षा, मिताली, साक्षी और मोहित शर्मा शामिल रहे।
सुलतानपुर में बही ज्ञान की गंगा
चंबा। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से समिति आश्रम सुलतानपुर में सत्संग का आयोजन किया गया। समिति के जिला प्रधान कुलदीप सिंह जसरोटिया ने बताया कि इस कलयुग में मात्र भगवान का नाम ही इस भवसागर से पार उतारने वाला है। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा है कि अगर हमने परमात्मा के ज्ञान को नहीं जाना तो शास्त्रों को पढ़कर भी कुछ नहीं जाना। परमात्मा का नाम ही सारे वेदों का सार तत्व है। समिति के प्रदेश सदस्य शक्ति प्रसाद शर्मा ने बताया कि भगवान का नाम ही इस दुनिया में ऐसा है जिसे हम उठते, बैठते, सोते व जागते जप सकते हैं।
