जम्मू में दौड़ेंगीं ई-बसें, गृहमंत्री अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

जम्मू में दौड़ेंगीं ई-बसें, गृहमंत्री अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

अमित शाह आज दोपहर 12 बजे वर्चुअल मोड के माध्यम से जम्मू में ई-बस का शुभारंभ करेंगे।

वहीं जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कनवेंशन सेंटर में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली से संयुक्त सचिव भी जम्मू आएंगे। स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 100 ई बसों को जम्मू में चलाने के लिए लगभग 950 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह बसें 11 रूटों पर दौड़ेंगी। श्रीनगर में 2 नवंबर को बस सेवा शुरू हो गई थी।

ई-बस का फायदा यह है कि बस हर बीस मिनट बाद आएगी और रात 11 बजे तक इसकी सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। शहर में मेटाडोर रात 8 बजे तक सुलभ होती है। वहीं ऑटो चालकों के मनमाने किराये से भी निजात मिलेगी। जम्मू से कठुआ, सांबा और कटड़ा के लिए 25 बसें चलनी हैं। यह बसें 12 मीटर लंबी हैं।

यह अभी बाद में चलेंगी। लेकिन अभी 75 बसों को ही शुरू किया जा रहा है। बस में किसी की तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य सुविधा भी मिलेगी। इतना ही नहीं चोरी होने या फिर छेड़छाड़ होने पर चालक के माध्यम से काॅल नजदीकी पुलिस स्टेशन में की जाएगी। बसें सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगी।

बसों में भुगतान होगा कार्ड से

बसों में भुगतान डिजिटल पेमेंट टाॅप एंड ट्रांसिट कार्ड के माध्यम से होगा। लोग कार्ड के माध्यम से पेमेंट कर एक रूट से दूसरे रूट पर जा सकेंगे। इसके अलावा अपनी ईबस को चलो ऐप से ट्रैक भी कर पाएंगे। चलो ऐप के माध्यम से ही टिकट भी खरीद पाएंगे। इसके अलावा महीने का पास भी बनाया जा सकता है, ताकि बार बार टिकट खरीदने की जरूरत ना पड़े।

Related posts