
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव अभियान को धार देने के लिए रविवार को भाजपा ने ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां की। नौशेरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तो पुंछ में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और बरनई में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा घगवाल, सांबा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा की।
नौशेरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आतंक को पाताल में दफन करेंगे। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर का अधिकार को छीना है। अगर गोली चली तो जवाब गोले से देंगे।
गृहमंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस, नेकां ने कहा है कि पहाड़ियों, गुर्जर बकरवाल, दलित, वाल्मीकि, ओबीसी समुदाय को जो आरक्षण दिया गया, हम उस पर पुन: विचार करेंगे। राहुल गांधी अमेरिका में जाकर कहते हैं कि अब इनका विकास हो चुका है, अब इन्हें आरक्षण की जरूरत नहीं है। राहुल बाबा, हम आपको आरक्षण हटाने नहीं देंगे।
