जंजीर की प्रमोशन के दौरान संजय दत्त की कमी खल रही है: अपूर्व लाखिया

जंजीर की प्रमोशन के दौरान संजय दत्त की कमी खल रही है: अपूर्व लाखिया

मुंबई: संजय दत्त को लेकर जंजीर की रिमेक बनाने वाले बालीवुड के जाने-माने निर्देशक अपूर्व लाखिया को फिल्म के प्रमोशन के दौरान संजय दत्त की कमी खल रही है।

अपूर्व लाखिया ने कहा, मेरी फिल्म जंजीर का प्रमोशन शुरू हो गया है लेकिन मेरा दिल इस वक्त टूटा हुआ है क्योंकि संजू सर हमारे साथ नहीं है। फिल्म से जुड़ा हर व्यक्ति उनकी कमी महसूस कर रहा है। सभी लोग उन्हें पत्र लिख रहे है इसके अलावा हम क्या कर सकते है। संजू सर बहुत बड़े स्टार है और सभी लोग उनका सम्मान करते है।

निर्देशक ने कहा, जंजीर के प्रमोशन के समय संजय साथ नही है यह हमारे लिए बडा नुकसान है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद फिल्म के प्रमोशन में हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। अवैध हथियार रखने के मामले में संजय इस समय पुणे के यरवदा जेल में बंद हैं।

उल्लेखनीय है कि अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी जंजीर वर्ष 1973 में प्रदर्शित अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म जंजीर की ही रिमेक है। इस फिल्म में तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी के पुत्र राम चरण तेजा.अमिताभ वाली भूमिका निभाई है जबकि शेर खान प्राण की भूमिका संजय दत्त ने निभायी है। जंजीर की रिमेक 06 सितंबर को प्रदर्शित होगी।

Related posts