
चंबा। स्थानीय चौगान को एक बार फिर से हराभरा करने के दावे किए जा रहे हैं। इसके लिए नगर परिषद को जिला प्रशासन ने एक लाख रुपये की मदद दी है। इसकी मरम्मत का जिम्मा इस बार फिर नगर परिषद के पास है। जिला प्रशासन ने मरम्मत कार्य के लिए नगर परिषद को एक लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इस राशि से चौगान को समतल करने और अच्छी किस्म की घास उगाने की बात कही जा रही है। नगर परिषद अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने बताया कि चौगान की मरम्मत का कार्य नगर परिषद की ओर से किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि मरम्मत के लिए नगर परिषद ने मजदूर लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि पहले चौगान को समतल करने का कार्य करवाया जा रहा है। गड्ढों को भरा जा रहा है। इसके अलाव चौगान की खुदाई की जा रही है। इसके बाद चौगान में घास उगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य के लिए प्रशासन ने नप को एक लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह से पहले चौगान की रिपेयर का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि चौगान के उचित रख खाव व मरम्मत कार्य के चलते नवंबर माह के बाद चौगान को लोगोें की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। अब अप्रैल माह में चौगान को दोबारा लोगों की आवाजाही के लिए खोला जाएगा।
