
धर्मशाला। मैकलोडगंज में रविवार रात एक दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख कैश और करीब 16 लाख रुपये के गहने चुराने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने दस लोगों से पूछताछ की है। साथ ही इनके बयान में दर्ज किए हैं।
आईजी नार्थ जोन राकेश अग्रवाल ने मौके पर पहुंच कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। अब पुलिस दुकान के अंदर लगे कैमरे से चोरों की पहचान कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वीडियो फुटेज से उन्हें कुछेक सबूत मिले हैं।
मैकलोडगंज में रविवार रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। अमित कुमार निवासी इकजोत कालोनी श्यामनगर धर्मशाला ने चोरी को लेकर मैकलोडगंज थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।
एएसपी डाक्टर शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। दावा किया कि जल्द ही चोर हिरासत में होंगे।
