
चुरू: राजस्थान में चूरु विधानसभा क्षेत्र में करीब अस्सी प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। चुरू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना आज शुरू की जाएगी। मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से संपंन चुनाव में 78 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। चुरू विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं कांग्रेस के मकबूल मंडेलिया सहित कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान हैं।
उल्लेखनीय है कि गत एक दिसम्बर को 14वीं विधानसभा के हुए चुनाव से पहले चुरू में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी की मृत्यु के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
