
नई दिल्ली: सरकार ने चीन से लगी सीमा पर सेना की एक टुकड़ी तैनात करने के लिए अपनी अंतिम स्वीकृति दे दी है जिसमें करीब 65,000 करोड़ रुपए की लागत से वहां 50,000 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जाएगा। सेना की सबसे नई और इस तरह की 14वीं कोर ‘17 कोर’ को शुरू में झारखंड के रांची में तैनात किया जाएगा और बुनियादी ढांचे के निर्माण के बाद इसे पश्चिम बंगाल के पानागढ़ भेज दिया जाएगा।
सरकारी सूत्रों ने यहां कहा कि रक्षा मंत्रालय ने सेना को इस संबंध में सरकारी स्वीकृति पत्र (जी.एस.एल.) दे दिया है जिसके साथ नई कोर और उसके लिए मंजूर धन का पूरा ब्यौरा भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि नई कोर के लिए अधिकारियों की नियुक्ति शुरू हो चुकी है और मेजर जनरलों के नए बैच में से इसके प्रमुख का चुनाव होगा।
