चालक महासंघ तय करेगा चुनावी रूपरेखा

कुल्लू। हिमाचल राजकीय, अर्धराजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ कुल्लू ने संघ के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव की रूपरेखा संघ की दो जून को प्रस्तावित बैठक में तय होगी। सर्किट हाउस ढालपुर में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिला अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर करेंगे। बैठक में संघ के होने वाले चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।
महासचिव हुकम चंद ठाकुर ने बताया कि बैठक में महासंघ के चुनाव पर चरचा तथा तिथि तय की जाएगी। उन्होंने जिला के सभी राजकीय, अर्धराजकीय चालक और परिचालकों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।

बंजार कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी
कुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर बंजार कांग्रेस ने कार्यालय प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है। बंजार के विधायक कर्ण सिंह तथा ब्लाक अध्यक्ष जय बिहारी लाल ने चुनाव के लिए बंजार कांग्रेस कार्यालय का प्रभारी सुरेंद्र शर्मा को चुना है। कार्यालय सचिव डीएस ठाकुर, सैंज कार्यालय की जिम्मेदारी गोविंद ठाकुर तथा बजौरा कार्यालय में हेम दत्त शर्मा और खेम चंद शर्मा को प्रभारी चुना है।

Related posts