
चंबा। पुलिस ने कोटी चौक में नाकाबंदी के दौरान 11 क्विंटल 68 किलो 78 ग्राम नागछतरी पकड़ी है। इसकी कीमत लगभग साढे़ छह लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक 17 जुलाई को पुलिस ने शाम साढे़ पांच बजे के करीब सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार की अगुवाई में कोटी चौक के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान एक ट्रक एचपी 73 ए 9095 तीसा की तरफ से आ रहा था। पुलिस ने जब इस ट्रक की चेकिंग की तो इसमें से 11 क्विंटल 68 किलो 78 ग्राम नागछतरी बरामद की। बताया जा रहा है कि इस जंगली जड़ी बूटी की खेप को पंजाब ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक ग्राम पंचायत चरड़ा के भुलुईं गांव निवासी पृथ्वी चंद पुत्र सोभा राम को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी बीएम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 और भारतीय वन अधिनियम 41, 42 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
