केदारनाथ पर बच्चों ने पेश की नाटिका

काईस (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल काईस में शनिवार को सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष हरिचंद शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। छात्रा सरला और सान्या ने ..दूर धारेरिए केउटीए,…तीर्थ राम की नाटी कुल्लवी गीत पेश किया। जबकि, छात्राओं ने कुल्लवी नाटी पेश कर खूब समां बांधा। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने पंजाबी डांस, हरियाणवी नृत्य तथा समूहगान पेश किए। छात्राओं ने केदारनाथ पर एक नृत्य पेश किया। मनीश कुमार, छेरिंग दोरजे, प्रियपाल तथा सुभाष ने लघुनाटिका प्रस्तुत की। स्कूल प्रधानाचार्य कमला बोध ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मेधावी छात्र-छात्राओं ने प्रियपाल, छेरिंग दोरजे, सुभाष, उत्तम चंद, भागदेई, शिवानी, प्रोमिला, कमल, पवन कुमार, गोविंद, कविता, विजय आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काईस पंचायत प्रधान परस राम, कराडसू पंचायत उपप्रधान खेख राम, नलहाच पंचायत प्रधान तारा चंद, बीडीसी सदस्य ओमी देवी, ब्रिगेडियर केहर सिंह, एसएमसी अध्यक्ष देव राज नेगी सहित अध्यापक तथा अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यातिथि ने स्कूल की पत्रिका देवी-दशमी वारदा का भी विमोचन किया।

Related posts