कुटलैहड़ के मेधावियों को नवाजा

बंगाणा (ऊना)। समाज सेवा समिति बंगाणा की ओर से रविवार को छठे वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक वीरेंद्र कंवर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शिखा एवं सहेलियों ने ..स्वागतम है आगमन पर श्रीमान आपका स्वागत है.. गीत से मुख्यातिथि एवं आए हुए सभी दर्शकों का स्वागत किया। बंगाणा स्कूल की हिमानी ने देश में महिलाओं की स्थिति पर अपने विचार रखे। इसके बाद माता सत्यवती स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय गीत गाकर समारोह की शोभा बढ़ाई। हटली स्कूल के बच्चों ने ..आयां वो ललारिया.. गाने पर रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह की अध्यक्षता सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय डोहगी के प्राचार्य प्रो. भक्तवत्सल शर्मा ने की।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दौलतराम शर्मा, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता एमआर दड़ोच, लखवीर सैणी, सदाराम, सुरेंद्र कश्यप, मान चंद, राम मूर्ति, सत्यपाल, नीलम ठाकुर, अशोक ठाकुर, अशोक साहनी, हरनाम सिंह, राम रत्न, इंदु बाला, बिंदू शर्मा, नेहा शर्मा, आंचल ठाकुर, निशा कुमारी, नेहा ठाकुर, शिवानी देवी, अंकिता राणा, दीक्षा राणा, आरती, शिल्पा, नितिका, शिवानी ठाकुर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में विधायक वीरेंद्र कंवर ने सुरेंद्र कश्यप, एमआर दड़ोच, मिल्खी राम शर्मा, जीवन कुमार को कुटलैहड़ गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कुटलैहड़ के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्रों में हिमानी, प्राक्षी, अदिति ठाकुर, शुभम शर्मा, अल्का शर्मा, सुनीता देवी, अश्वनी, दीपक, रितिका, हरजेंद्र कौर, अनुराग शर्मा, दीपिका ठाकुर, कामना कुमारी को भी सम्मानित किया गया।

Related posts