
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्णानगर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विधायक किशोरी लाल ने समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होेंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए स्कूल के एक भाग की मरम्मत के लिए एक लाख और स्कूली बच्चों को 3100 रुपये नकद दिए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश राणा ने बच्चों को 1100 रुपये दिए। इससे पूर्व स्कूल के प्रिंसिपल मनजीत राणा ने गणमान्य लोगों का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबको चकित कर दिया। छात्र रेखा, शिखा, निताशा, अंशुमन, रोहित, अमित, अरुणा, आरती, वंदना, अक्षय, सुरजीत, अविनाश आदि को शैक्षणिक गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन जगदीश राणा, एसएमसी प्रधान शाली राम, रमेश चड्ढा, राजेश राणा, प्रीतम कटोच, रंजीत कटोच, अमर सिंह मेहता, प्रीतम आदि उपस्थित रहे।
