
सांगला (कुल्लू)। किन्नौर जिले के लियो में चार दिन तक चलने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता वीरवार से शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों की 35 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए युवक मंडल को 21 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की। चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 35 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद और ट्राफी भेंट की जाएगी। इस मौके पर किन्नौर कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, उपाध्यक्ष धर्म देव नेगी, कै. मोहिंद्र नेगी, किन्नौर कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक रतन लाल नेगी, जिला कांग्रेस सेवादल सचिव भागी रथ नेगी, किन्नौर कांग्रेस सचिव राज कुमार नेगी, प्रवक्ता निर्मल चंद्र नेगी, पूह खंड कांग्रेस महासचिव बलवीर, समिति सदस्य राजेंद्र मेहता, ग्राम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लियो नमज्ञल नेगी, उपप्रधान स्पीलो प्रकाश ठाकुर, तंजिन बांगछू, हरदयाल नेगी सहित युवक मंडल प्रधान राजेंद्र सिंह और सदस्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
