
सुंदरनगर (मंडी)। यहां के बीएसए जलाशय के निकट एक तेज रफ्तार कार द्वारा एक राहगीर दंपति को टक्कर मार कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायलों को उपचार के लिए यहां के अस्पताल में भरती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बीएसएल थाना पुलिस में दर्ज अपनी प्राथमिकी में बरेली के सुजानपुर निवासी राम प्यारी ने कहा है कि वह वीरवार रात करीब आठ बजे वह अपने पति के साथ भोजपुर स्थित अपने किराए के मकान में सैर करने के बाद वापस जा रही थी। इसी दौरान पुराना बाजार की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार कर उन्हें घायल कर दिया। डीएसपी अजय कुमार ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
