कांग्रेस ने भारत की वैक्सीन को लगातार किया बदनाम : मोदी

कांग्रेस ने भारत की वैक्सीन को लगातार किया बदनाम : मोदी

रुद्रपुर
विधानसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। संबोधन से पहले प्रधानमंत्री ने जय मां नैना देवी, मैं मानस खंड पवित्र भूमि से यहां के देवताओं को नमन किया।

मिनी इंडिया की झलक दिखती है
कहा यहां की धरती गुरुनानक के चरणों से पवित्र हुई है। मैं वीर ऊधमसिंहनगर को नमन करता हूं। यहां मिनी इंडिया की झलक दिखती है। हिंदुस्तान का कोई कौना नहीं होगा, जहां के लोग यहां नहीं रहते हों, यहां अपना भाग्य आजमाने नहीं आते हों। आप एक भारत-श्रेष्ठ भारत की जीवंत तस्वीर हैं। आपने उत्तराखंड में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार पर मुहर लगा दी है। कहा कि आज उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। मेरी भी यहां आज आखिरी प्रचार सभा है। यहां की भीड़ देखकर लग रहा है कि आप यहां मुझे धामी सरकार के शपथ ग्रहण का निमंत्रण देने आएं हैं। 14 फरवरी को आपको कमल के निशान पर बटन दबाना है।

कांग्रेस की जीत के लिए प्रियंका गांधी की हुंकार, कहा- दो उद्योगपतियों की है मोदी सरकार

कोरोना के चलते लग रहा था कि, ऐसी भव्य रैली संभव नहीं हो सकेगी। लेकिन आप लोगों ने इसे मुमकिन कर दिखाया है। यहां शत प्रतिशत आबादी का वैक्सीन की सिंगल डोज लग चुकीी है। इसके लिए मैं आपको और सीएम धामी को बधाई देता हूं। उन्होंने पहाड़ के दुर्गम गांवों तक भी वैक्सीन पहुंचाई। कहा कि आप उन लोगों को पहचानते हैं कि जो लोग कह रहे थे कि ऐसा संभव नहीं हो सकेगा। कहा कि कांग्रेस ने भारत की कोरोना वैक्सीन को बदनाम किया। इन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकी अगर वैक्सीन लगने से सबकुछ पटरी पर आ जाएगा तो मोदी को बुरा-भला कैसे कहेंगे। कोरोना के इस काल में डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में विकास को भी रफ्तार दी है और गरीबों की भी चिंता की है। इतना बड़ा संकट आया लेकिन यहां के तराई क्षेत्र से लेकर, पहाड़ों में बसे लोगों तक, किसी भी गरीब को भूखे नहीं सोने दिया।

कहा कि हम यहां हाईवे और एयरपोर्ट बना रहे हैं। पर्वत माला के तहत राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में रोपवे कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। नए मेडिकल कॉलेज और डिग्री कॉलेज खुलेंगे। कहा कि ऊधमसिंहनगर में कई बंगाली परिवार रहते हैं। मैं पुष्कर सिंह धामी को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने पुनर्वासित बंगाली के जाति प्रमाण पत्र से ‘पूर्वी पाकिस्तान’ का उल्लेख हटाने का फैसला किया।

कांग्रेस के हर झूठ, षड़यंत्र का जवाब देना है
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने देश की संस्कृति को कभी नहीं पहचाना आज उन्हें विरासत याद आ रही है। उन्हें अचानक उत्तराखंड की संस्कृति याद आ रही है। ऐसे लोग भारत को भी राष्ट्र मानने को तैयार नहीं है। जो भारत को देश नहीं मानते वे लोग उत्तराखंड को तबाह करने के लिए आए हैं। हम देवत्व के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस बार आपको अपने वोट से तुष्टिकरण के मंसूबे को चूर कर देना है। आपको कांग्रेस के हर झूठ, षड़यंत्र का जवाब देना है।

हर राज्य में लोग कांग्रेस को लोग लगातार नकार रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में यही हो रहा है। बंगाल, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तरा प्रदेश, बिहार, गुजरात में कांग्रेस दशकों से सत्ता से दूर है। उत्तराखंड के पास भी अवसर हैं। कुछ लोगों का यही नियम है कि वादे करो और सरकार बनाओ। इसके बाद घोटाले करो। विपक्षी दलों की ओर से इस बार भी जो वादे किए हैं वे झूठ पुलिंदा है। वे 40 साल से गरीबी हटाओ की बात करते हैं, लेकिन वे गरीबी नहीं हटा पाए। वे गरीबों को ही हटाने की बात करते हैं। उन्होंने लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया, मुफ्त सिलिंडर नहीं दे पाए। शौचालय नहीं बने, नल से जल की सुविधा नहीं दे पाए।

कोरोना काल में छोटे उद्यमियों को ढाई लाख करोड़ की मदद की गई। रिपोर्ट से सामने आया है कि एमएसएमई को समय पर मदद मिलने के कारण लाखों लोगों के रोजगार सुरक्षित हो गए। हमने एमएससई की परिभाषा बदली है। उसका लाभ छोटे उद्यमियों को हुआ है। हम विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। नई सड़कों का रिकॉर्ड बनाया है। ऑल वेदर रोड का काम पूरा हो रहा है। कुमाऊं के लिए मानस खंड का सकंल्प लिया है। टनकपुर-बागेश्वर की लाइन लाइन के जरिये उन इलाकों में ट्रेन पहुंचाई जा रही है। जहां आज तक नहीं पहुंची।

कहा कि कोरोना के कारण जिन पर असर पड़ा था उन्हें आर्थिक सहायता भी जारी की गई। लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस के शासन में यदि इस प्रकार की महामारी आती तो न जाने क्या होता। मुफ्त राशन नहीं मिलता। राशन कहीं और बिक जाता। आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि मुफ्त बैंक खाते खोले गए। उसमें पैसे भेजे गए। कहा कि भारत एक है, यह देश एक है… कांग्रेस का कहना है कि कोई राष्ट्र नहीं है। कांग्रेस भारत को एक राष्ट्र (राष्ट्र) मानने को भी तैयार नहीं है। भाजपा देवभूमि उत्तराखंड के ‘देवताव’ (देवता) को सुरक्षित करेगी।
मोदी मैजिक से बदल सकते हैं समीकरण
मोदी मैदान में जनसभा में 25 हजार लोगों और मंच पर 35 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जमीन से करीब 10 फीट ऊंचा बनाया गया है। सुरक्षा घेरे की जनता से दूरी करीब 60 फीट रखी गई है। जनसभा स्थल पर लोहे की बैरिकेडिंग की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था रही। बीएसएनएल की ओर से अंडरग्राउंड लाइन बिछाई गई है। इस लाइन के माध्यम से कार्यक्रम स्थल सीधे दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़ा रहा। ताकि किसी भी प्रकार की सूचना पीएमओ ऑफिस को तत्काल मिल सके।

आज से विधानसभा चुनाव के मतदान के सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं। शनिवार को रुद्रपुर में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का असर यदि दो दिनों तक रहा तो जिले में कुछ सीटों पर चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। ऐसे में भाजपा पीएम मोदी की रैली को ऑक्सीजन मानकर चल रही है। ऊधमसिंह नगर जिले की नौ विधानसभा सीटों में से कुछ पर कांटे की टक्कर है तो कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो रहा है। इस कारण कुछ भाजपा प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गईं हैं। ऐसे में उन्हें रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ऑक्सीजन मिलने की उम्मीद है।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते कई प्रत्याशियों की सीटें आसानी से निकल गईं थीं लेकिन इस बार अधिकतर सीटों पर प्रतिद्वंद्वी पार्टियों के साथ भाजपा का कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यदि शनिवार को रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में उनका मैजिक चलता है और इस मैजिक का असर दो दिन तक रहता है तो कुछ पार्टी प्रत्याशियों को ऑक्सीजन मिल सकती है।

भूमि पूजन व हवन यज्ञ किया
इससे पहले भाजपा सांसद अजय भट्ट ने रैली की सफलता के लिए शुक्रवार सुबह मोदी मैदान में संगठन के पदाधिकारियों के साथ भूमि पूजन व हवन यज्ञ किया। आर्य समाज के पुरोहित प्रभात कुमार आर्य ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया। सांसद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आध्यात्मिक और दिव्य व्यक्तित्व वाले नेता हैं।

Related posts