एक घंटे भी लगातार नहीं मिल रही बिजली

एटा। इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड में जनपद की विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई है। क्षेत्र में एक घंटे भी लगातार बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। दिनभर गुल रहने के बाद रात को भी बिजली नहीं मिल रही। बिजली किल्लत से जहां उद्योग धंघे प्रभावित हो रहे हैं, वहीं पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।
क्षेत्र में चरमराई विद्युत आपूर्ति ने भीषण ठंड को असहनीय बना दिया है। इसके चलते घरों, भवनों, प्रतिष्ठानों में दिन में भी अंधेरा रहता है। ग्रामीण अंचल तो दूर जिला मुख्यालय के हालात भी बुरे हैं। यहां विभागीय दावे एवं रोस्टर भी दम तोड़ रहे हैं। 18 घंटे के रोस्टर में आठ घंटों की भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही। ऐसे में इनवर्टर, यूपीएस आदि चार्ज तक नहीं हो पा रहे। विद्युत अव्यवस्थाओं के चलते जहां बाजार जल्दी बंद हो रहे हैं। वहीं शहर में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।

Related posts