एकता हत्या कांड में आरोपी ने किया नया खुलासा, यह रही मर्डर की वजह

एकता हत्या कांड में आरोपी ने किया नया खुलासा, यह रही मर्डर की वजह
कानपुर के शेयर कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता (32) की हत्या कर शव को जिलाधिकारी आवास परिसर में छिपाने वाले आरोपी जिम ट्रेनर विमल ने पुलिसिया पूछताछ में हत्या की बात कबूली है। कहा कि उसने हत्या एकता से पीछा छुड़ाने के लिए की थी।

चैटिंग और कॉल पर बात होने के बाद नवंबर 2023 से नजदीकियां बढ़ीं। दोनों लोग अक्सर कार में ही मिलते थे। कोई उन्हें देख न सके इसलिए शीशों में काली फिल्म लगवा दी थी। एकता उसे इस हद तक पसंद करने लगी कि जब वह किसी और महिला को जिम ट्रेनिंग देते देख लेती तो आग-बबूला होकर लड़ने लगती।

Kanpur Gym Trainer Kills Businessman Wife ekta gupta killer narrated entire story of murder

खुद शादीशुदा थी,लेकिन उसे शादी करने से रोकती थी। कहती थी कि मेरे अलावा कहीं और शादी की तो अच्छा नहीं होगा। खुद भी उसके संग शादी करने को तैयार नहीं थी। रोज-रोज के झगड़े और धमकी से तंग आकर पीछा छुड़ाने के लिए हत्या के अलावा और कोई रास्ता नहीं था।

आवेश में नहीं सोची समझी साजिश में मारा था गले पर पंच
पूछताछ में आरोपी के मुताबिक, नजदीकियां बढ़ने के बाद वे लोग अक्सर कार में ही मिलते थे। एकता कई दिन से जिम नहीं आ रही थी। करीब 15 दिन बाद 24 जून सुबह छह बजे वह जिम आई थी। उस समय वह अकेला था, एकता को जिम कराना शुरू किया तभी दो अन्य महिला सदस्य आ गईं।

Kanpur Gym Trainer Kills Businessman Wife ekta gupta killer narrated entire story of murder

इसके बाद एकता को नींद की गोली मिला प्रोटीन शेक बनाकर दिया जिसे पीने के बाद उसका सिर चकराने लगा तो उसे गाड़ी में जाकर बैठने को कह दिया। थोड़ी देर में वह आकर गाड़ी में बैठा और उसकी हालत का फायदा उठाकर उसके गले पर जोरदार पंच मारा। इससे वह बेसुध हो गई तो पहले से साथ लाई रस्सी से गला घोंट दिया। बचने की गुंजाइश न रहे इसलिए गला कस दिया।

आइए जानते हैं पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद क्या-क्या सवाल पूछे और आरोपी ने अपनी कारस्तानी किन शब्दों में बयां की। माना जा रहा है कि उसने ग्रीन पार्क की पार्किंग में ही विवाद के दौरान एकता की हत्या की और फिर उसका शव ऑफिसर्स क्लब में ठिकाने लगा दिया।

Kanpur Gym Trainer Kills Businessman Wife ekta gupta killer narrated entire story of murder

पुलिस के सवालों पर आरोपी विमल सोनी ने कुछ इस तरह दिए जवाब
पुलिस का सवालः उस महिला के साथ तुमने क्या किया?
जिम ट्रेनर का जवाबः मार डाला…।
पुलिस का सवालः क्यों… ऐसा क्या हुआ जो मार डाला?
जिम ट्रेनर का जवाबः चैटिंग और कॉल पर बात होने के बाद नवंबर 2023 से नजदीकियां बढ़ीं। एकता उसे इस हद तक पसंद करती थी कि किसी और महिला को जिम ट्रेनिंग देने पर आग-बबूला होकर लड़ने लगती। खुद शादीशुदा थी, लेकिन मुझे शादी करने से रोकती, कहती कहीं और शादी की तो अच्छा नहीं होगा। खुद भी मेरे संग शादी करने को तैयार नहीं थी। रोज-रोज के झगड़े और धमकी से तंग आ गया था। पीछा छुड़ाने के लिए हत्या के अलावा और कोई रास्ता नहीं था।
Kanpur Gym Trainer Kills Businessman Wife ekta gupta killer narrated entire story of murder

पुलिस का सवालः कब और कैसे मारा?
जिम ट्रेनर का जवाबः एकता कई दिन से जिम नहीं आ रही थी। करीब 20 दिन बाद 24 जून को सुबह जिम पहुंची। उसने बात करने की सोची लेकिन तभी दो अन्य महिला सदस्य आ गईं। थोड़ी देर बाद उसे प्लान के तहत नींद की गोली मिला प्रोटीन शेक बनाकर दिया। पीने के बाद उसका सिर चकराया तो उसे गाड़ी में जाकर बैठने को कह दिया। थोड़ी देर बाद मैं भी आकर गाड़ी में बैठा और उसकी हालत का फायदा उठाकर उसके गले पर जोरदार पंच मारा। वह बेसुध हुई तो पहले से साथ लाई रस्सी से गला घोंटा, बचने की गुंजाइश न रहे इसलिए दुपट्टे से गला कस दिया।

Related posts