
ऊना। जिला ऊना में स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव हुआ है। भीषण गर्मी में मुश्किलें झेल रहे बच्चों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उपायुक्त ऊना ने बुधवार को आदेश जारी किए हैं कि 24 मई से 30 जून तक स्कूल सुबह साढ़े सात बजे खुलेंगे और साढ़े बारह बजे स्कूलों में छुट्टी होगी। मंगलवार को ऊना जिले में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जिले में प्रतिदिन बढ़ती गर्मी के चलते दोपहर के बाद चारों सन्नाटा पसरा रहता है। कई दुकानदार भी दुकानें बंद करके घर चले जाते हैं। ऐसे में सुबह दस बजे स्कूल पहुंचने के बाद बच्चे शाम को चार बजे घर की ओर निकल रहे थे। कई निजी स्कूलों में बच्चों को दो या तीन बजे भी छुट्टी हो रही थी। भयंकर गर्मी के बीच छोटे बच्चों की दिक् कतें और बढ़ रही थी। अब जिला प्रशासन ने फैसला लेते हुए साढ़े बारह बजे छुट्टी करने को कहा है। मौसम विभाग ने अभी गर्मी और बढ़ने के संके त दिए है। मंगलवार को भी कई प्रतिनिधिमंडल समय सारिणी में बदलाव को लेकर उपायुक्त से मिले थे। बुधवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। बुधवार को हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के सलाहकार बलविंद्र बैंस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला। संघ ने भी उपायुक्त अभिषेक जैन से समय सारिणी से बदलाव की मांग की। बैंस के साथ जगदेव जग्गी, जोगिंद्र सिंह, कुलदीप कंग, भारत भूषण, सुभाष सैणी, पवन कुमार, नरेंद्र सिंह, रामपाल, अशोक मनकोटिया, अमर जीत, सुरेंद्र साढू, राज कुमार और सुदर्शन कुमार भी उपायुक्त के पास गए थे। उपायुक्त अभिषेक जैन ने कहा कि 24 मई से स्कूलों में समय सारिणी में बदलाव के आदेश दिए गए हैं। छोटे बच्चों की भयंकर गर्मी से बुरी हालत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े बारह बजे तक खुले रहेंगे।
