
ऊना। मुख्य शहर के रोटरी चौक के पास स्टेट सीआईडी की टीम ने एक युवक को पौने किलो अफीम के साथ्ा गिरफ्तार किया है। सीआईडी टीम ने केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआईडी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। रोटरी चौक में युवक बलविंद्र सिंह निवासी गढ़शंकर, होशियारपुर (पंजाब) एक दुकान पर बैठा था। धर्मशाला से आई सीआईडी टीम ने ऊना की टीम को साथ लेकर दबिश दी। बलविंद्र सिंह की तलाशी ली। उससे 790 ग्राम अफीम बरामद की गई। अफीम को बलविंद्र सिंह ने स्टील के बर्तन में रखा था। सोमवार देर शाम करीब नौ बजे बलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। खबर की पुष्टि स्टेट सीआईडी धर्मशाला के डीएसपी बद्री सिंह ने की। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि युवक नशे की खेप लेकर आ रहा है। दबिश दी तो युवक को अफीम के साथ गिरफ्तार किया।
ऊना में हाल ही में नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक की मौत हो गई थी। साथ ही जिले में नशे का सामान मिल रहा था। इस कारण जिला पुलिस की राडार पर है। लगातार यहां दबिश दी जा रही है। उधर संतोषगढ़ में भ्ाी एक युवक से 10 किलो भुक्की बरामद की गई। युवक बलविंद्र सिंह सनोली की तरफ से आ रहा था कि सत्संग भवन के पास उसकी पुलिस ने तलाशी ली। इस दौरान उससे 10.50 किलो भुक्की मिली। हरोली थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने कहा कि बलविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
