इस जेब से ‌निकला छह कराेड़ का काला काराेबार

at parwanno excise deptt find six crore record in empolyee pocket
हिमाचल में आबकारी विभाग को कंपनी में रेड के दौरान किताबों में नहीं जेब में काले कारोबार के कच्चे चिट्ठे लेकर टैक्स चोरी करने का एक अजीबोगरीब मामला परवाणू में पकड़ा है।

सेक्टर चार में लौह उद्योग में दबिश के दौरान जब किताबों में कुछ हेर-फेर नहीं मिला तो टीम ने उद्योग परिसर में इधर-उधर टहल रहे कर्मचारियों पर शक हुआ। जैसे ही उन्हें पकड़ना चाहा तो कर्मियों ने भागने की कोशिश की।

पुलिस बल के साथ गई टीम ने शातिर दबोच लिए। करीब पौने छह करोड़ के कारोबार की कच्ची स्लिपें टीम ने बरामद की। इसे अवैध कारोबार करार देते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग ने टीम ने 86 लाख रुपये कर और जुर्माने की डिमांड संचालकों पर लगाई है।

इस तरह करते थे टैक्स चोरी

without billing sell iron
शातिर हिमाचल में तैयार लोहे का सामान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बिना बिल के बिना टैक्स दिए भेजते थे। शातिर चोरी छिपे गाड़ियां निकाल लेते थे। इससे पहले भी इस उद्योग के कच्चे माल की गाड़ियां पकड़ी जाती रही हैं।

शिकायतों पर की गई कार्रवाई

उपआबकारी एवं कराधान आयुक्त के मुताबिक यह कार्रवाई शिकायतों पर की गई है। इसके लिए टीम ने काफी फील्ड वर्क किया। जब पूरी तरह से आश्वस्त हुए तभी एन मौके पर दबिश देकर काले कारोबार का भंडाफोड़ किया।

Related posts