इंस्पायर अवार्ड को स्कूलाें का ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी

ऊना। शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा आरसी टबयाल ने कहा कि केंद्र सरकार के साइंस एवं टेक्नालोजी विभाग कई ओर से छठी से दसवीं तक के पात्र छात्र-छात्राओं के लिए इंस्पायर अवार्ड स्कीम चलाई गई है। इस स्कीम के अंतर्गत विद्यार्थियों को विज्ञान के मॉडल एवं प्रोजेक्ट बनाने के लिए 5000 रुपये की राशि दी जाती है। अब नई स्कीम के तहत जिला के सभी विद्यार्थियों के नामांकन के लिए सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों का आनलाइन प्रक्रिया से पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। जिस स्कूल का पंजीकरण नहीं होगा, उसका आवेदन भी स्वीकार नहीं होगा।
मॉडल तैयार होने पर जिला भर में प्रदर्शनी लगाई जाती हैं और बेहतर प्रदर्शन वाले मॉडलों को प्रदेश भर तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए भेजा जाता है। अप्रैल 2014 से इंस्पायर ई-एमआईएएस साफ्टवेयर के तहत लाया गया है और सभी स्कूलों के मुखिया निश्चित अवधि में पंजीकरण करवाएं। इसके लिए कार्यालय द्वारा जिला नोडल अधिकारी प्रदीप सिंह प्रवक्ता को नियुक्त किया गया हैै। नोडल अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया है कि स्कूल के पंजीकरण के लिए वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाटडीएसटीडाटजीओआरडाटइन देखी जा सकती है। इसके लिए स्कूल का विवरण, विद्यार्थियों की कुल संख्या, स्कूल की भौगोलिक स्थिति, स्कूल कोड, अध्यापकों की संख्या, ई-मेल आईडी आदि जानकारी उपलब्ध करवानी पड़ेगी। आनलाइन प्रक्रिया से पात्र विद्यार्थियों को राशि का भुगतान बिना किसी देरी के सीधा उनके खाते में चला जाएगा।

Related posts