आरोपी ने मात्र मोबाइल चुराने की बात स्वीकारी

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के लोहाणी गांव के पास संदीप चौहान उर्फ सोनू हत्याकांड मामले में आरोपी ने अभी तक मात्र मोबाइल उठाने की बात स्वीकार की है लेकिन हत्या करने से इन्कार किया जा रहा है। पुलिस ने मोबाइल की दो सिमें बरामद कर ली जिन्हें आरोपी ने घटना स्थल से चार सौ मीटर दूरी पर फेंक दिया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मोबाइल की लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। उल्लेखनीय है कि 27 दिसंबर को संदीप चौहान उर्फ सोनू की लोहाणी गांव के पास बेरहमी से हत्या कर दी थी।
पुलिस को सूत्रों के तहत आरोपी के पास मोबाइल होने की बात चला चला। आरोपी की लोकेशन घटना स्थल के आसपास पाई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तथा मोबाइल भी बरामद कर लिया लेकिन कड़ी पूछताछ में आरोपी ने शव के पास से मोबाइल उठाने की बात स्वीकार कर ली लेकिन कत्ल करने की बात नहीं स्वीकारी। बुधवार को पुलिस ने मोबाइल की दो सिमें भी बरामद कर ली है जिन्हें आरोपी ने घटना स्थल से 400 मीटर दूरी पर फेंक दिया था। पुलिस आरोपी के मोबाइल तथा बरामद मोबाइल तथा सिमों की जांच में जुटी है। पुलिस ने अब तक करीब 200 मोबाइल सिमों की जांच कर ली है। डीएसपी एलएम शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है तथा मोबाइल की सिमें बरामद कर ली है। पुलिस अभी तक पूछताछ तथा जांच में जुटी है।

Related posts