आम आदमी पार्टी के ये दिग्गज नेता आज करेंगे नामांकन, संजय सिंह ने मीडिया से सांझा की जानकारी

आम आदमी पार्टी के ये दिग्गज नेता आज करेंगे नामांकन, संजय सिंह ने मीडिया से सांझा की जानकारी

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन का सिलसिला जारी है। वहीं चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी रैलियां निकाल रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया के आखिरी चरण में पहुंचने के साथ ही बीते बुधवार को अलग-अलग इलाकों में रैलियों का रेला दिखा। नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को खत्म हो जाएगी। अब तक कुल 235 उम्मीदवारों ने 341 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। यहां पढ़ें अपडेट…

आम आदमी पार्टी के ये दिग्गज नेता आज करेंगे नामांकन, संजय सिंह ने मीडिया से सांझा की जानकारी
आप सांसद संजय सिंह – फोटो

लाइव अपडेट

11:02 AM, 16-JAN-2025

12 बजे संजय सिंह करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज 12 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

11:01 AM, 16-JAN-2025

नामांकन से पहले सौरभ भारद्वाज ने की पूजा

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने नामांकन पर जाने से पहले शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।

10:55 AM, 16-JAN-2025

Delhi Election 2025: कांग्रेस जारी कर चुकी है उम्मीदवारों की चौथी सूची

दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है।  इस सूची में पांच उम्मीदवारों को टिकट दी है। जिसमें बवाना, रोहिणी, करोल बाग, तुगलकाबाद और बदरपुर हैं। नाम की बात करे तो क्रमश: सुरेंदर कुमार, सुमेश गुप्ता, राहुल धनक, विरेंदर बिधुड़ी और अर्जुन भड़ाना को उम्मीदवार बनाया है।

09:05 AM, 16-JAN-2025

बीते दिन पूर्व सीएम केजरीवाल समेत इतने उम्मीदवारों ने किया नामांकन

चुनाव को लेकर बीते बुधवार तक 235 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। अब तक मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कांग्रेस और भाजपा के कई उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल कर दिया है। बीते शक्रवार से सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मिलाकर कुल 235 उम्मीदवारों ने 341 नामांकन दाखिल कर दिए हैं। शुक्रवार 17 जनवरी को नामांकन की अंतिम तिथि है।

09:05 AM, 16-JAN-2025

हुसैन को कोर्ट से मिली कस्टडी पैरोल

ताहिर हुसैन को कड़कड़डूमा कोर्ट ने 16 जनवरी तक हिरासत में पैरोल दे दी। इस दौरान एआईएमआईएम पार्टी के टिकट पर नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

08:28 AM, 16-JAN-2025

Delhi Election 2025 Live: मनीष सिसोदिया समेत ये दिग्गज आज करेंगे नामांकन, संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को खत्म हो जाएगी। आज मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और मनजिंदर सिंह सिरसा समेत कई दलों के प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बीते दिन कई दिग्गज नेताओं ने नामांकन से पहले पदयात्रा व रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।

Related posts