
आनी (कुल्लू)। जिला दंडाधिकारी राकेश कंवर ने आनी-निरमंड के लिए रसोई गैस की कीमतें निर्धारित कर दी हैं। आनी, नगान, शकलेड, बैहना, लुहरी, तिहानी, ताडाशाला, डडौर, तोगी, रूना और शुश मुंगरी में गैस सिलेंडर 449 रुपये और छोटा सिलेंडर 165 रुपये में दिया जाएगा। शवाड़, खेगसू, शमशर, बुहानी, बनीगाड़, गुगरा, चिमन, कैंची और बेहड़ी में ये कीमतें 452 और 165 रुपये होंगी। बिनन, कुंगश, जजोर, शानी, घोरला, चवाई, गनवती, सोईधार, कंडीगाड़, खणी, रेहची, खोबाडी, खुड, पूरणखड, अमरबाग, घवान, लंबागई, शारली और जादर में गैस सिलेंडर 454 और 167 रुपये में मिलेंगे। लढागी, टिकरीदुल, पंजवी, जमेदी में 457 व 169, कुठेड़, चलोली में 460 और 172 रुपये निर्धारित किए हैं। कोठी, गुंगी में 459 व 171, खारना, झल्ली, धमेश, पानीधार, घरोली, नित्थर, जलोड़ी, दुराह, पेरी, कालीधार, वाखी, गवानबील, गछवा, गलोग, दलाश, रेवाड़ी, रायबाग, चौहणी, कोट, खमोग और लोहाल में सिलेंडरों के दाम 462 और 171 रुपये रहेंगे। जाबू में 459 और 172, खुन में 459 और 169, कोहिला में 456 और 169, टांडी और कुठेहड़ में 462 और 172 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेंगे। टांडी, गरशाई, कटाहर, कंडीगई, कलोग, बाशला, शदरी, शाखी, कोटाधार, ओलवा, थनोग, शुश और बटोट में गैस सिलेंडर के दाम 465 और 172 रुपये रहेंगे। कोयल, कमांद, अंस में गैस सिलेंडर के दाम 465 और 169 रुपये रहेंगे। रेमू, अरसू, बागीपुल, मातला, जयधार, सगोट, निशानी, जुनी, खनोटा और सरघा में 468 और 472 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेंगे। समेज में 463 और 170 रुपये, रांदल में 449 और 165, जगातखाना, ब्रौ में 446 और 165, उरटू, बांदल, शारवी में 483 और 177 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। केदस में 449 और 165, निरमंड, पिपटीसर में 447 और 166, चकलोट, खरगा में 451 और 167 रुपये दाम तय किए गए हैं। जाओं, ठारला में 470 और 174, सराहन में 474 और 176, जबकि सुनेड़ में सिलेंडरों के दाम 463 और 170 रुपये रहेंगे।
