
तीसा (चंबा)। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंडल तीसा में बारिश और बर्फबारी के कारण विभाग को काफी नुकसान हुआ है। गत तीन माह में विभाग को यहां पर लगभग आठ लाख का नुकसान हुआ है। बारिश के चलते कई पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। विशेषकर देवीकोठी, टेपा, मकण-सनवाल, प्रभा-बघेईगढ़ और दियोला पेयजल लाइनें बारिश के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार विभाग ने अस्थायी तौर पर क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत कर सप्लाई सुचारु कर दी है, लेकिन ये लाइनें बारिश के कारण बुरी तरह से तहस-नहस हो गई है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता आरबी अवस्थी के अनुसार बारिश और बर्फबारी के कारण विभाग को तीसा मंडल में लगभग आठ लाख का नुकसान हुआ है। यह नुकसान मात्र तीन माह में हुआ है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।
