आंदोलनकारी चयन आयोग गठित किया जाए

पिथौरागढ़। राज्य आंदोलनकारी निदेश गुरुरानी ने राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए राज्य आंदोलनकारी चयन आयोग गठित करने की मांग की है। गुरुरानी ने कहा कि सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों के चयन के लिए 31 मार्च तक तिथि बढ़ा दी है, लेकिन वास्तविक आंदोलनकारियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कहा कि राज्य आंदोलनकारी चिह्नीकरण का सबसे बड़ा लाभ देहरादून को हुआ है। देहरादून में 4350 आंदोलनकारी चिह्नित किए गए हैं। पिथौरागढ़ में मात्र 303, अल्मोड़ा में मात्र 221 आंदोलनकारी चिह्नित किए गए हैं। राज्य आंदोलन में शिरकत करने वाले कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं मिला है। वास्तविक आंदोलनकारी आज भी चिह्नीकरण से वंचित हैं।

Related posts