अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मरा

परवाणू (सोलन)। परवाणू-पिंजौर बाइपास पर शनिवार रात करीब नौ बजे पुलिस ने परवाणू से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क के किनारे एक अज्ञात शव बरामद किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति की उम्र 70 साल बताई जा रही है। व्यक्ति ने सफेद कुर्ता, सफेद धोती व सिर पर परना बांध रखा था। व्यक्ति परवाणू बाइपास से पिंजौर की ओर पैदल जा रहा था तथा किसी अज्ञात वाहन ने इसे टक्कर मार दी जिससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को ईएसआई अस्पताल में पहचान के लिए रखा है। यदि व्यक्ति की शिनाख्त न हो पाई तो सोमवार को पोस्टमार्टम करवा दिया जाएगा।
थाना प्रभारी परवाणू रघुबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि परवाणू से करीब एक किलोमीटर दूर पिंजौर बाइपास पर अज्ञात शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि किसी अज्ञात वाहन ने इसे टक्कर मार दी जिससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक व्यक्ति पिंजौर की ओर पैदल जा रहा था। इससे लगता है कि वह यहां का स्थानीय निवासी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल शव का शिनाख्त के लिए रखा गया है। यदि जल्द शिनाख्त न हुई तो शव का पोस्टमार्टम करके दाह संस्कार कर दिया जाएगा। पुलिस मृतक व टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पूछताछ कर रही है।

Related posts