
ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य शहरी विकास विभाग के सौजन्य से दिल्ली की एक गैर सरकारी संस्था इंटरनेशनल एकेडमी आफ इन्वायरमेंटल सेनिटेशन एंड पब्लिक हेल्थ की ओर से ऊना के टाउन हॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष ममता कश्यप ने की। कार्यशाला में ऊना नगर परिषद के अलावा मैहतपुर, संतोषगढ़, गगरेट और दौलतपुर नगर पंचायतों के सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला में सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला में सभी सफाई कर्मचारियों को एक-एक किट भी प्रदान की गई। ममता कश्यप ने भी सफाई कर्मियों को जागरूक किया।
कार्यशाला को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विजय शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एसडीओ सुरभ चौहान, जेई राजेंद्र सैणी, पार्षद सुरजीत सैणी, विनोद पुरी के अलावा उर्मिला चौधरी, निर्मल दास शंकर, आशुतोष शर्मा, शशि शर्मा और संतोष शर्मा भी उपस्थित रहे।