
पेइचिंग: चीन में पुलिस ने लगभग 101 लोगों को गिरफ्तार किया है जो 21 दिसंबर को दुनिया का अंत होने संबंधी अफवाहें फैलाकर लोगों को भयभीत कर रहे थे। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने आज बताया कि पुलिस ने आठ राज्यों से इन लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से ढेरों पर्चे, डी वी डी और अन्य सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में से 50 लोगों का संबंध ‘आलमाइटी गाड’ समूह से हैं।
गौरतलब हैं कि हाल ही में मिले मायां सभ्यता के अभिलेख के अनुसार इस साल 21 दिसम्बर को इस दुनिया का अंत निश्चित है। इनमें कहा गया था कि कोई बड़ा ग्रह पृथ्वी से टकरागा और दुनिया खत्म हो जाएगी। जबकि विशेषज्ञों के अनुसार यह भविष्यवाणी दुनिया के नष्ट होने की नही बल्कि एक नई शुरुआत के बारे में है।