
कुमारसैन (शिमला)। कुमारसैन-ठियोग की विधायक विद्या स्टोक्स को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से उनके गृह क्षेत्र कोटगढ़ समेत पूरे कुमारसैन क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने स्टोक्स को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और सीएम वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विजय पाल खाची, एपिडा निदेशक प्रकाश ठाकुर, राजीव गांधी पंचायती राज संस्था शिमला के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रकाश राठौर, सुधीर भैक, जितेंद्र ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता सुंदर जिष्टू, प्रताप कौल, बहादुर सिंह, थानाधार पंचायत प्रधान हीरालाल, उपप्रधान अनिल जिष्टू, कोटगढ़ प्रधान नवीता भैक, नगर पंचायत नारकंडा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष हरि कृष्ण शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, केडी शर्मा, इंद्र सिंह नेगी, ब्लाक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी लाल वर्मा, कुमारसैन पंचायत प्रधान प्रवीण वर्मा, युकां अध्यक्ष उज्जवल मेहता, मलैंडी पंचायत प्रधान चंद्रसेन मेहता, व्यापार मंडल कुमारसैन प्रधान राजीव अग्रवाल, संजीव श्याम, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रमेश राठौर, सचिव हरि कपूर, पीटीए एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत कंवर, राजेंद्र कंवर, वीनू कंवर और काली कुमार डोगरा ने विद्या स्टोक्स के कैबिनेट मंत्री बनने पर खुशी जताई है। क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है। लोगाें ने उम्मीद जाहिर की है कि स्टोक्स के मंत्री बनने से इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।