वाहन लुढ़का युवक की मौत, दो घायल

कुल्लू। बाह्य सराज निरमंड के ब्रौ थाना के तहत बजीर बावड़ी के पास टिप्पर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य घायल लोगों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना ब्रौ के साथ सटी बजीर बावड़ी के पास हुई। टिप्पर में चार लोग सवार थे और ब्रौकी तरफ जा रहा थे। इसी दौरान बजीर बावड़ी के पास टिप्पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टिप्पर 60 मीटर खाई में जा गिरा। इसमें निरमंड क्षेत्र के शारवी निवासी रमेश कुमार (24) की मौके पर ही मौत हो गई है। सपेड़ा निवासी जोगिंद्र तथा दुर्गा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि टिप्पर चालक नेपाल निवासी सूरज राम सुरक्षित है। एएसपी कुल्लू संदीप धवल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। धवल ने बताया कि पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल करतार सिंह कर रहे हैं।

Related posts