रूस को मिलेगी दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री

मास्को: रूस के इतिहास में पहले मुक्त अंतरिक्ष यात्री भर्ती अभियान के लिए आठ लोगों को चुना गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। येलेना सेरोवा के बाद यह दूसरी ऐसी महिला होगी, जो वर्ष 2014 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में उड़ान भरने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने अनुसार अन्ना किकिनो (28 वर्ष), सेरोवा के बाद रूस में अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली दूसरी महिला बन गई हैं। किकिनो पश्चिमी साइबेरिया के नोवोसिबिस्र्क की रहने वाली हैं। वह आठ रंगरूटों में अकेली है, जिनका अंतरिक्ष में उड़ान भरना कभी भी सपना नहीं रहा।

पेशे से इंजीनियर किकिनो ने कहा, ‘‘जब मुझे पता लगा कि आम आदमी के पास भी अंतरिक्ष में जाने का मौका है, तो मैंने कोशिश करने का फैसला किया।’’ पूर्व में रूस में सेना के पायलट और अंतरिक्ष उद्योग में कार्यरत इंजीनियरों के लिए ही यह मौका सीमित रहता था। लेकिन वर्ष 2011 में फेडरल स्पेस एजेंसी ने प्रवेश नियमों का विस्तार किया है। एजेंसी को करीब 300 आवेदन मिले थे, जो नासा के वर्ष 2010 के भर्ती अभियान की तुलना में 20 गुणा कम है।

Related posts

Leave a Comment