रहस्यमय हालत में नाबालिग लड़की गायब

अंब (ऊना)। भंजाल में रहने वाली एक 15 वर्षीय लड़की मंगलवार से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई है। लड़की के परिजनों ने आसपास क्षेत्रों में उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन, कोई सफलता हाथ न लगती देख उन्होंने पुलिस को मामले के संदर्भ में सूचित किया। पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुंकाली रोड पर रहने वाले उत्तर प्रदेश के बदाऊं जिला निवासी छोटू राम ने अंब थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी प्रोमिला मंगलवार को अचानक लापता हो गई। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन प्रोमिला का कोई सुराग नहीं लग पाया। छोटू राम की शिकायत पर अंब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। डीएसपी अंब विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई। लड़की के लापता होने के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Related posts